30 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए 25 हजार परीक्षार्थी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच अभ्यर्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी.

पूर्णिया. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच अभ्यर्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी. परीक्षा के दोनों पालियों में करीब 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था. सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. केंद्र के मुख्य द्वार पर ही सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश की अनुमति दी गयी. बायोमेट्रिक उपस्थिति और पहचान पत्रों के मिलान की प्रक्रिया को सख्ती से अपनाया गया. जिले के तीस परीक्षा केंद्रों ओर प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कक्षा 1 से 5 के लिए हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कक्षा 6 से 8 के लिए हुई. इधर, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, जैसे लाइन बाजार, रामबाग मोड़ के पास जाम की समस्या रही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >