पीएमसीएच में प्लाज्मा थेरेपी शुरू, जानें पहले दिन कितने मरीजों को मिला लाभ

पटना : पीएमसीएच में प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत हो गयी है. बुधवार को यहां के कोविड वार्ड में भर्ती दो मरीजों को कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की एंटीबाॅडी वाला प्लाज्मा चढ़ाया गया. दोनों मरीज अभी ठीक हैं और उनकी स्थिति पर डाॅक्टरों की टीम नजर रखे हुए है.

पटना : पीएमसीएच में प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत हो गयी है. बुधवार को यहां के कोविड वार्ड में भर्ती दो मरीजों को कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की एंटीबाॅडी वाला प्लाज्मा चढ़ाया गया. दोनों मरीज अभी ठीक हैं और उनकी स्थिति पर डाॅक्टरों की टीम नजर रखे हुए है.

पीएमसीएच से पूर्व यह सुविधा पटना एम्स, पारस अस्पताल और एनएमसीएच में शुरू हो चुकी है. इन अस्पतालों में मरीजों को काफी पहले से ही प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किया जा रहा है. पीएमसीएच में इसे शुरू करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पटना के आयुक्त ने पिछले दिनों निर्देश दिया था.

इसको लेकर ब्लड बैंक में तेजी से तैयारियां भी चल रही थी. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पास प्लाज्मा अफरेसिस मशीन नहीं है. इसके कारण ही काफी दिनों से प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत नहीं हो पा रही थी. इसके ब्लड बैंक में जगह की भी कमी है जिसके कारण यहां थेरेपी शुरू करने में असुविधा हो रही थी.

आइजीआइएमएस से प्लाज्मा उधार के तौर पर मंगवाया और इसे ही मरीज को चढ़ाया गया. दो यूनिट प्लाज्मा मंगवाया गया था. हर यूनिट के लिए पीएमसीएच प्रशासन ने मशीन की फीस के तौर पर आइजीआइएमएस को करीब दस हजार रुपये पेमेंट किये हैं. हालांकि मरीज को यह सुविधा निःशुल्क दी जायेगी.

posted by ashish jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >