पटना: तीन हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी चार गोलियां, पहले से मिल रही थी धमकी

पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक अमित कुमार पर घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई. चार गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. परिजनों के अनुसार, मृतक को पहले से फोन पर धमकी मिल रही थी.

Patna Youth Firing : राजधानी पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के उदरचक गांव में मंगलवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में उदरचक निवासी अमित कुमार (28) को चार गोलियां लगी हैं. गंभीर रूप से घायल अमित का पटना के पारस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.

देर रात घर में घुसे और चला दी गोली

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे तीन हथियारबंद अपराधी अमित कुमार के घर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने अचानक अमित पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. फायरिंग के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गयी. परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये.

प्राथमिकी जांच के बाद पटना रेफर

सूचना मिलने पर बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रम ले गयी. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे पारस हॉस्पिटल ले गये, जहां उसका इलाज जारी है.

पहले से फोन पर मिल रही थी धमकी

घायल के परिजनों ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा अमित को पहले से फोन पर धमकी दी जा रही थी. परिजनों ने आशंका जतायी है कि इसी विवाद को लेकर अमित पर हमला किया गया. बुधवार को परिजनों ने बिक्रम थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

चार खोखे बरामद, एफएसएल ने जुटाये साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किये हैं. साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

फायरिंग की घटना के बाद उदरचक गांव समेत आसपास के इलाकों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : छात्रा व रैपिडो चालक को गोली मारने वाले बदमाश 48 घंटे बाद भी फरार, SDPO बोले-जल्द होगी गिरफ्तारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि प्रकाश

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >