पटना में पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा-पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

नौबतपुर में पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से देशी कट्टा, मैगजीन लगी देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

नौबतपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Patna Crime News : नौबतपुर के गोनवॉ ओपी पुलिस ने रविवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से एक देशी कट्टा, मैगजीन लगी देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, रविवार 30 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि काला भगवानपुर निवासी रूपेश कुमार, पिता स्व. अनिल कुमार, के घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

31 अगस्त की तड़के करीब 12:10 बजे सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम ने रूपेश कुमार के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान कमरे में बने रैक के ऊपर रखे लकड़ी के बक्से से एक देशी कट्टा बरामद हुआ. वहीं, टीन के एक छोटे बक्से से मैगजीन लगी देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

हथियार और कारतूस जब्त

पुलिस ने बरामद सभी हथियार और कारतूस की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया. इसके बाद आरोपी रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाया गया.

छापेमारी अभियान का नेतृत्व गोनवॉ ओपी प्रभारी मंजीत कुमार ने किया. टीम में नौबतपुर थाना के एसआई रंजीत कुमार, ब्रजेश कुमार, मनोज सिंह, एएसआई उत्तम श्रीवास्तव, शैलेश कुमार सिंह समेत गोनवॉ ओपी का रिजर्व गार्ड बल शामिल था.

हथियारों के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया जाना था या नहीं. पुलिस हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >