स्वयं कोर्स के लिए अब दो नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

परीक्षा के आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर निर्धारित की गयी है

संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जुलाई 2025 सेमेस्टर परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार अब 2 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा के आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर निर्धारित की गयी है. उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट (https://exams.nta.nic.in/swayam) पर लॉगइन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र में सुधार का मौका 4 से 6 नवंबर तक दिया जायेगा. स्वयं योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना है. एनटीए के अनुसार स्वयं परीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र में आयोजित होती है. इस बार जुलाई सेमेस्टर परीक्षा 11 से 14 दिसंबर के बीच आयोजित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >