बिहार की पंचायत समिति का कार्य देशभर में टॉप पर

बिहार की त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों में प्रखंड पंचायतों (पंचायत समिति) ने समय पर काम करके अपना स्थान टॉप पर दर्ज कराया है.

बंगाल व हरियाणा दूसरे और तीसरे स्थान पर संवाददाता,पटना बिहार की त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों में प्रखंड पंचायतों (पंचायत समिति) ने समय पर काम करके अपना स्थान टॉप पर दर्ज कराया है. इसको लेकर भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये इ-ग्राम स्वराज पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बिहार की 98.50 प्रतिशत प्रखंड पंचायतों ने समय पर काम पूरा करना सर्वोच्च स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है. जहां की प्रखंड पंचायतों ने कुल 97.10 प्रतिशत काम कर दूसरे स्थान को हासिल किया है. हरियाणा 78.33 प्रतिशत काम करके तीसरे स्थान पर है. पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर राज्य के विकास में भागीदार बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है.राज्य की प्रखंड पंचायतों द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रखंड पंचायत विकास योजना निर्माण कर इ-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है है. राज्य की कुल 526 प्रखंड पंचायतों में यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है. राज्य की शेष सात प्रखंड पंचायतों अविश्वास प्रस्ताव अथवा तकनीकी कारणों से कार्य अपूर्ण रह गया है. पंचायती राज विभाग की ओर से पूरी प्रकिया की निरंतर समीक्षा की जा रही है. साथ ही पंचायती राज संस्थाओं को समय लक्षित योजना निर्माण के लिए आवश्यक निदेश और बाधाओं को दूर करने के दिशा में काम किया जा रहा है. पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों के क्षमता संवर्धन के विभाग के द्वारा प्रशिक्षण के साथ राज्य के अंदर तथा बाहर एक्सपोजर कार्यक्रम का फल अब मिलने लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >