कौन हैं IPS Sweety Sahrawat? बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बीच क्यों सुर्खियों में हैं यह अधिकारी

IPS Sweety Sahrawat: बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बीच इन दिनों IPS स्वीटी सहरावत सुर्खियों में हैं. इससे पहले स्वीटी औरंगाबाद में पोस्टेड थीं. आखिर क्यों हो रही है स्वीटी सहरावत की इतनी चर्चा? इस खबर में उनके बारे में जानें सबकुछ

IPS Sweety Sahrawat: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर बीते कुछ दिनों से राजधानी पटना में छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन के बीच एक महिला पुलिस अधिकारी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इस महिला पुलिस अधिकारी का नाम स्वीटी सहरावत है, जो पटना सेंट्रल की एसपी हैं. स्वीटी सहरावत 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं. उन्होंने UPSC परीक्षा में 187वीं रैंक हासिल की थी. उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से B.Tech (ECE) की पढ़ाई की है. 

बेटी को IPS अधिकारी बनाना चाहते थे स्वीटी के पिता

IPS बनने से पहले स्वीटी सहरावत एक डिजाइन इंजीनियर थीं. सिविल सेवा की तैयारी उन्होंने अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए किया था. उनके पिता का सपना था कि उनकी बेटी IPS अफसर बने. स्वीटी ने अपने पिता के इस सपने को आईपीएस बनकर पूरा किया. स्वीटी के पिता भी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल थे. 2013 में उनका निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया. स्वीटी के भाई भी CISF में सब इंस्पेक्टर हैं.

पटना से पहले औरंगाबाद में तैनात थीं स्वीटी

जानकारी के अनुसार, स्वीटी पटना आने से पहले बिहार के औरंगाबाद जिले में एएसपी के पद पर तैनात थीं. वह औरंगाबाद जिले की ही रहने वाली हैं. यहां उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत बनाए रखा था. अपनी कार्यशैली और समर्पण के कारण ही उन्हें पटना सेंट्रल एसपी बनाकर भेजा गया था.

जब पूर्व डीजीपी से भिड़ गईं थीं स्वीटी

औरंगाबाद में तैनाती के दौरान IPS Sweety Sahrawat का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पूर्व राज्यपाल, पूर्व सांसद और पूर्व डीजीपी निखिल कुमार से भिड़ती दिख रहीं थीं. जानकारी के अनुसार, पूर्व डीजीपी निखिल कुमार के यहां चोरी हो गई थी. इसके लिए निखिल कुमार स्वीटी सहरावत के घर पहुंच गए थे. तब स्वीटी सहरावत ने कहा था कि आवास पर किसी से नहीं मिलती हूं. प्राइवेसी नाम की भी कोई चीज होती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन दिनों सुर्खियों में क्यों हैं IPS Sweety Sahrawat?

स्वीटी सहरावत अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वह बीपीएससी छात्रों के प्रदर्शन के बीच इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि वह इस वक्त पुलिस फोर्स का नेतृत्व कर रही हैं और उनके ही नेतृत्व में पटना में पुलिस की कार्रवाई देखने को मिल रही है. बीते रविवार को छात्रों के प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया था. हालांकि, IPS Sweety Sahrawat ने मीडिया से बात करते हुए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के आरोपों को खारिज कर दिया जबकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा था.

ALSO READ: Video: ‘BPSC अभ्यर्थियों पर नहीं चली लाठी’ पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत का दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >