वाईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, ब्लू की टीम जीती

राजधानी के राजेंद्रनगर स्थित शाखा ग्राउंड पर गुरुवार को वाइसीसी चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ़ उद्घाटन मुकाबले में वाइसीसी ब्लू ने जीत हासिल की़

पटना़ राजधानी के राजेंद्रनगर स्थित शाखा ग्राउंड पर गुरुवार को वाइसीसी चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ़ उद्घाटन मुकाबले में वाइसीसी ब्लू ने जीत हासिल की़ वाइसीसी ब्लू ने वाइसीसी ऑरेंज को पांच विकेट से हराया़ टूर्नामेंट का उद्घाटन एसके चौबे ने किया़ टॉस वाइसीसी ऑरेंज ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाये़ जवाब में वाइसीसी ब्लू ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया़ अंकितांशु सुमित (4 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया़ संक्षिप्त स्कोर : वाइसीसी ऑरेंज – 16.4 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट, अंकुश 17, राज आर्यन 15, आदित्य 33, साक्षी सिंह 23, अतिरिक्त 25, अंकितांशु सुमित 3/45, शानू सौरभ 4/34, आकाश कुमार 3/35़ वाइसीसी ब्लू – 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन, अनुज मिश्रा 15, शशांक नाबाद 60, सार्थक राज 22, अतिरिक्त 28, प्राज्ज्वल मणि 2/31, आदित्य 2/31़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >