खगौल में श्रद्धा के साथ मनायी गयी विश्वकर्मा पूजा, बिजली-रेलवे कार्यालयों से लेकर ऑटो स्टैंड तक सजे पूजा पंडाल

Patna News : पटना में गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा का पर्व मनाया गया. विभिन्न कार्यालयों और ऑटो स्टैंड पर भव्य पंडाल सजाए गए, जहाँ श्रद्धालुओं ने वाहनों और औजारों की पूजा की.

Patna News : गुरुवार को शहर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गयी. विद्युत कार्यालय, गाड़ी खाना, टीआरडी, पीडब्ल्यूआई, वर्कशॉप, सिग्नल विभाग, आईओडब्ल्यू इंजीनियरिंग विभाग, तेलकुम विभाग और स्टेशन ऑटो पार्किंग सहित विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी.

इस मौके पर ऑटो स्टैंड परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी. विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और व्यवसाय में उन्नति की कामना की. ऑटो चालकों, वाहन मालिकों, मिस्त्रियों और स्थानीय लोगों में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

वाहनों और औजारों की भी हुई पूजा

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लोगों ने अपने वाहनों के साथ काम में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और औजारों की भी पूजा की. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूरे परिसर में दिनभर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.

रंग-बिरंगी रोशनी से सजाये गये पूजा पंडाल

वहीं, बिजली पावर सब स्टेशन, गाड़ी खाना, रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग समेत अन्य स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाये गये थे. पंडालों को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामान से सजाया गया था. विभिन्न पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गयी थीं.

Also Read : रोहतास में जर्जर पुलिया पर बांस की पटरी के सहारे स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, विधायक से लगायी निर्माण की गुहार

तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए खास महत्व

सुबह से ही श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा के दर्शन और पूजा-अर्चना करते रहे. मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है. इसलिए वाहन, मशीनरी, औजार और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है.

भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा माहौल

पूजा के दौरान कई जगहों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा. इस मौके पर कनीय अभियंता प्रकाश कुमार, मिस्त्री रंजीत कुमार, रामानुज चौधरी, सौरभ, सुनील, संतोष कुमार, विकास कुमार, कल्लू, मनोज कुमार, खेसारी यादव, सुरेंद्र कुमार, राज कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

Also Read : रोहतास में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पंचायत सचिव समेत दो घायल, हायर सेंटर रेफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar pandey khagaul

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >