Good News: बिहार वालों के लिए खुशखबरी! अब बरसात में भी नहीं होगी बालू की कमी, जानिए सरकार की पूरी तैयारी

Good News: बिहार में इस बार मानसून के दौरान बालू संकट नहीं होगा. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि सरकार ने समय रहते तैयारी कर ली है, जिससे विकास और निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चलते रहेंगे.

Good News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि इस बार मानसून में राज्य में बालू संकट की कोई आशंका नहीं है. उन्होंने बताया कि सरकार ने समय से पहले तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे न सिर्फ विकास योजनाएं प्रभावित नहीं होंगी, बल्कि निजी निर्माण कार्यों में भी किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी.

खनन विभाग द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि 15 जून से मानसून के चलते बालू घाट बंद कर दिए जाते हैं, जिससे हर साल सप्लाई में दिक्कत आती थी. लेकिन इस वर्ष राज्य के 180 बालू घाटों को मानसून के बाद भी चालू रखने की योजना है. इनमें से 18 घाट सफेद बालू के हैं. सभी घाटों पर बालू की कीमत निर्धारित शेड्यूल रेट के अनुसार ही तय की गई है, ताकि उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ न बढ़े.

2024-25 में अब तक 3,569 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है

विजय सिन्हा ने यह भी बताया कि खनन विभाग को वर्ष 2024-25 में अब तक 3,569 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है. उन्होंने कहा कि यह राज्य की प्रभावी खनन नीति और प्रशासन की सख्ती का परिणाम है कि बालू माफियाओं का वर्चस्व अब खत्म हो चुका है.

14 घाटों की नीलामी हो चुकी है पूरी

पूर्व में सरेंडर किए गए घाटों की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 37 घाटों में से 29 की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इनमें से 14 घाटों की नीलामी पूरी हो चुकी है. वर्तमान में 457 पीला बालू घाटों में से 161 घाट सक्रिय हैं, जो प्रदेशभर में बालू की सप्लाई कर रहे हैं.

संसाधनों की आपूर्ति में अब नहीं आएगी रुकावट

बालू की मांग के अनुरूप खनन पट्टा देने की बात पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि यदि जरूरत पड़ी तो खनन पट्टा तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि बालू, पत्थर और मिट्टी जैसे निर्माण संसाधनों की आपूर्ति में अब कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी.

Also Read: तेज प्रताप यादव को मालदीव जाने के लिए कोर्ट से क्यों लेनी पड़ी अनुमति? जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >