11187 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च की विस से मिली मंजूरी

विपक्ष के वॉक आऊट के बीच सोमवार को विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट को मंजूरी मिल गयी.

उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में तृतीय अनुपूरक बजट पर सरकार का पक्ष रखा संवाददाता,पटना विपक्ष के वॉक आऊट के बीच सोमवार को विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट को मंजूरी मिल गयी. वहीं,11187 करोड़ का है बिहार विनियोग विधेयक भी पारित हो गया.उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में 2024-25 के लिए 11187 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पर सरकार का पक्ष रखा और अतिरिक्त खर्च की जाने की आवश्यकता का उल्लेख किया.तृतीय अनुपूरक बजट में वार्षिक स्कीम मद में 9237 करोड़ और स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय में 1949 करोड़ आवंटित किया गया है.वहीं,राज्य स्कीम मद में 4974 करोड़ का आवंटन किया गया है.इसमें केंद्रांश और राज्यांश मिलकार सबसे अधिक राशि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 2293 करोड़ खर्च किए जायेंगे. वृद्धावस्था पेंशन के लिए खर्च होंगे 61.09 करोड़ : वार्षिक स्कीम मद में केंद्रीय प्रायोजित स्कीम के तहत केंद्र का 1229 करोड़ और राज्य का 3034 करोड़ यानी कुल 4263 करोड़ प्रावधान किया गया है. केंद्रीय प्रायोजित स्कीम में पीएम आवास योजना में 951 करोड़ केंद्र का अंश और राज्यांश 1340 करोड़ होगा.इसके अलावे आंगनबाड़ी पोषण-2 में 71.41 करोड़, वृद्धा अवस्था पेंशन के मद में 61.09 करोड़ खर्च किये जायेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना में 1340 करोड़ खर्च होंगे : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 1340 करोड़,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 450 करोड़,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 424 करोड़ और मनरेगा के लिए 100 करोड़ का आवंटन किया गया है. मुख्यमंत्री छात्र प्रोत्साहन योजना पर खर्च किये जायेंगे 443 करोड़: चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में वार्षिक स्कीम के राज्य स्कीम मद में कुल प्रावधान राशि 4974 करोड़ का आवंटन किया गया है. मुख्यमंत्री छात्र प्रोत्साहन योजना यथा, मुख्यमंत्री (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के लिए 212.92 करोड़, मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना के लिए 130.करोड़ और मुख्यमंत्री (स्नातक उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के लिए, 100.00 करोड़ खर्च किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >