गंगाजल की आस में निकले थे चार दोस्त, पटना में हाईवा ट्रक ने ले ली दो कांवरियों की जान, गांव में पसरा मातम

Patna Accident News: सावन के पावन महीने में गंगाजल लेने निकले चार कांवरियों की यात्रा उस वक्त मातम में बदल गई, जब पटना के बैरिया बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में दो कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए.

Patna Accident News: पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में मंगलवार सुबह सावन माह के पावन अवसर पर गंगाजल लेने जा रहे कांवरियों के एक समूह पर दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बैरिया बस स्टैंड के पास चार कांवरियों को कुचल दिया, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए.

चारों युवक बाइक से जा रहे थे गंगा घाट

मृतकों की पहचान गौरीचक थाना क्षेत्र के चिपुरा कला गांव निवासी नीरज कुमार (20) और बबलू कुमार (23) के रूप में हुई है. चारों युवक बाइक से गायघाट गंगा घाट जा रहे थे, तभी फिसलन भरी सड़क पर हाईवा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो की जान चली गई और शेष दो को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ग्रामीणों ने पटना-मसौढ़ी मुख्य मार्ग को किया जाम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. गुस्साए ग्रामीणों ने पटना-मसौढ़ी मुख्य मार्ग को बैरिया मोड़ के पास जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी कर मुआवजे की मांग की गई, जिससे यातायात लगभग डेढ़ किलोमीटर तक प्रभावित रहा.

पुलिस मौके पर पहुंच हालात को काबू में किया

सूचना मिलते ही गोपालपुर, गौरीचक, परसा बाजार और रामकृष्ण नगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. गोपालपुर थानाध्यक्ष चंदन ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: रघुनाथपुर की ‘सादिया’ पर पूरे सिवान को क्यों है गर्व? पढ़िए पूरी कहानी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >