फोरलेन पर डीजल चोरी करते दो गिरफ्तार

निर्माणाधीन बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर पुलिस ने डीजल चोरी करते रंगे हाथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

अथमलगोला. थाना अंतर्गत निर्माणाधीन बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर पुलिस ने डीजल चोरी करते रंगे हाथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मेउरा निवासी सुजीत कुमार और राजीव कुमार को मंगलवार की रात्रि पुलिस की गश्ती गाड़ी ने निर्माणाधीन फोरलेन पर डीजल चोरी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. साथ ही चोरी का करीब सौ लीटर डीजल भी बरामद किया गया है. इसके उपरांत विभिन्न सुसंगत धारा के अधीन मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में बाढ़ भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >