मगध महिला कॉलेज में 19 और 20 को होगा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

यह बिहार के किसी भी सरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाला अपनी तरह का पहला आरसीआइ अप्रूव्ड कार्यक्रम है.

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज के आइक्यूएसी और कॉम्पोजिट रीजनल सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड एंपावरमेंट ऑफ पर्संस विद डिसएबिलिटीज (सीआरसी) पटना के संयुक्त सहयोग में 19 और 20 मई को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (आरसीआइ) की ओर से स्वीकृत इस सीआरइ कार्यक्रम का विषय न्यूरो-डेवलपमेंटल डिसऑर्डर से ग्रसित विद्यार्थियों के लिए थेरेप्यूटिक इंटरवेंशन एंड मैनेजमेंट रखा गया है. यह बिहार के किसी भी सरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाला अपनी तरह का पहला आरसीआइ अप्रूव्ड कार्यक्रम है. इस दो दिवसीय कार्यशाला में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, स्पेशल एजुकेटर, फिजियोथेरेपिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट और स्कूल काउंसेलर सहित कई स्वास्थ्य पेशेवर हिस्सा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Juhi smita

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >