पटना में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अब सड़क के हर अहम प्वाइंट पर तैनात रहेगी पुलिस

राजधानी पटना की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक नई रणनीति लागू कर रही है. अब प्वाइंट टू प्वाइंट पुलिस की तैनाती होगी, जिससे पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी.

Patna News : राजधानी पटना की यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जाममुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस नई रणनीति लागू करने जा रही है. अब ट्रैफिक पुलिसकर्मी केवल एक तय चौराहे या स्थान पर तैनात नहीं रहेंगे, बल्कि निर्धारित सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक प्रमुख मोड़ों और संवेदनशील बिंदुओं पर प्वाइंट टू प्वाइंट तैनात किए जाएंगे. इससे पूरे मार्ग पर यातायात की लगातार निगरानी और नियंत्रण संभव हो सकेगा.

वन-वे व्यवस्था हो सकती है लागू

पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को बताया कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय, कार्यालय आने-जाने के समय तथा अन्य पीक आवर में जाम प्रभावित क्षेत्रों में पूर्वानुमान के आधार पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक डीएसपी स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था की निगरानी करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर वन-वे व्यवस्था लागू करने का निर्णय भी लेंगे.

एडीजी ने बताया कि रोड बैरिकेड, क्रेन, इंटरसेप्टर समेत अन्य संसाधनों का क्षेत्रवार आवंटन कर उनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा. यदि यह मॉडल पटना में सफल रहा तो इसे राज्य के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा.

ऑटो परिचालन पर डीएसपी रखेंगे सीधी निगरानी

ट्रैफिक एडीजी ने कहा कि पटना के शहरी क्षेत्रों में ऑटो (तीन पहिया वाहन) का अनियंत्रित परिचालन गंभीर समस्या बन गया है. अब इनके खिलाफ चलने वाले विशेष अभियान की निगरानी स्वयं ट्रैफिक डीएसपी करेंगे और उनकी मौजूदगी में कार्रवाई कराई जाएगी.

फुटपाथ और पार्किंग स्थल होंगे अतिक्रमण मुक्त

नई व्यवस्था के तहत शहर की मुख्य सड़कों, फुटपाथों, सार्वजनिक पार्किंग स्थलों और पटना नगर निगम के नो वेंडर जोन से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा. अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए नियमित निगरानी की जाएगी. इसकी जिम्मेदारी संबंधित थाना पुलिस को सौंपी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >