BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हुए बिहार के तीन क्रिकेटर, हर साल मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

BCCI Central Contract 2025: बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. बीसीसीआई ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है, जिसमें राज्य के तीन खिलाड़ियों ईशान किशन, मुकेश कुमार और आकाशदीप को शामिल किया गया है. तीनों को ग्रेड C में रखा गया है, जो बिहार क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

BCCI Central Contract 2025: इस बार बिहार के क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आई है, क्योंकि राज्य के तीन खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को अपने नए सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है. BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एक बार फिर ईशान की वापसी हो गयी है. साथ ही गोपालगंज के मुकेश कुमार और रोहतास के आकाशदीप का नाम पहले से ही लिस्ट में शामिल था.

तीनों खिलाड़ियों को C ग्रेड में रखा गया

BCCI ने इन तीनों खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड C में रखा है. इस ग्रेड के खिलाड़ी को BCCI की तरफ से हर वर्ष 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. ये कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम में उनके रोल के आधार पर तय किया जाता है.

ईशान ने आईपीएल से की वापसी

ईशान किशन ने आईपीएल के अपने पहले मैच में 106 रनों की पारी खेलकर वापसी के लिए अपनी मजबूत दावेदार पेश की थी. उनका प्रदर्शन बीसीसीआई के मेम्बेर्स की नजरों में आया और एक बार फिर उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया गया.

ईशान पिछले साल क्यों हुए थे बाहर

पिछले साल BCCI ने ईशान किशन को अपने सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था. ईशान ने पिछले साल घरेलु क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था और मेंटल स्ट्रेस की बात का हवाला देकर साउथ अफ्रीका के दौरे के बाद वह टीम में शामिल नहीं थे. ईशान ने 2023 में हुए रणजी मैच में भी झारखण्ड टीम से नहीं खेला था.

मुकेश और आकाशदीप का प्रदर्शन रहा शानदार

गोपालगंज के मुकेश कुमार को 2023 में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला था. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया. वहीं आकाशदीप पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच में इंडिया टीम का हिस्सा बने थे. डेब्यू मैच में ही उन्होंने ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा था.

(इंटर्न श्रीति सागर की रिपोर्ट)

Also Read: पटना में ऐतिहासिक एयर शो का वीडियो देखिए, वीर कुंवर सिंह की वीरता को कल ऐसे दी जाएगी सलामी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >