अथमलगोला. कट्टा, पिस्टल और दो कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन अपहरणकर्ताओं को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

थमलगोला. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन अपहरणकर्ताओं को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का अपहरण कर अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुधुआचक गांव में छुपा कर रखा गया था. तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से छापेमारी की गयी और अपहरण कर लाये व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया. इसी क्रम में मौके से अपहरणकर्ता अथमलगोला के मुकेश कुमार, बाढ़ निवासी दीपक कुमार और पंडारक निवासी रणधीर कुमार को एक कट्टा, एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >