इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर तोड़ कर तीन लाख की संपत्ति उड़ायी

patna news: दानापुर. शनिवार देर रात चोरों ने रूपसपुर थाने के कोथवां रोड स्थित देव इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर तोड़कर करीब तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

दानापुर. शनिवार देर रात चोरों ने रूपसपुर थाने के कोथवां रोड स्थित देव इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर तोड़कर करीब तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में सात चोरों की तस्वीर कैद हो गयी है. इस संबंध में दुकानदार देव कुमार ने स्थानीय थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है. दुकानदार देव ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे. रविवार अहले सुबह पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर सूचना दी की दुकान का शटर टूटा है. सूचना पर जब पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा था और सारा सामान बिखरा था. उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य उपकरण सहित गल्ले से बीस हजार नकद चोरी कर ले गये. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में जुटे गयी है. उन्होंने बताया कि दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में रविवार की देर रात करीब 2.20 बजे सात चोरों की तस्वीर दुकान का शटर तोड़ते हुए कैद हुई और तीन चोर दुकान के अंदर गये. बाकी चार चोर दुकान के बाहर खड़े थे. सभी चोरों मुंह गमछे से ढक हुए थे. थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर तोड़कर चोरी की घटना घटी है और सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर कैद हुई है. चोरों का फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >