देश की युवा कांग्रेस की ओर देख रही है: मीरा कुमार

खुसरूपुर. पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल अभिजीत के जनसंपर्क अभियान में पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

खुसरूपुर. पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल अभिजीत के जनसंपर्क अभियान में पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मीरा कुमार का खुसरूपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. रविवार को क्षेत्र के चौड़ा, कटौना, बैकटपुर पंचायत में पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा देश में धर्म के नाम पर हिन्दू-मुस्लिम करके जनता को गुमराह करने का काम किया है. मोदी सरकार के पास विकास का एजेंडा कुछ भी नहीं है. 2014 के बाद देश में बहाली बंद कर दिया गया है. मोदी सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर चाय व पकौड़े बेचने को बोल रही है. आज देश की युवावर्ग ने मन बना लिया है और वे कांग्रेस की ओर देख रही है. हम पटना साहिब की जनता से अपील करूंगी की अंशुल अभिजीत को भारी मतों से आपलोग विजयी बनाएं. इस क्षेत्र के किसानों को वह तमाम सुविधाएं दी जायेगी जिससे वह वंचित हैं साथ ही हम बेरोजगारों के लिए भी रोजगार देने का काम करेंगे तथा वृद्ध महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये उनके जीवन यापन के लिए हमारी सरकार देने का काम करेगी. मौके पर राजद विधायक अनिरुद्ध कुमार, श्याम नंदन यादव, राम जतन यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, रौशन कुमार, भूषण पांडे, सुभाष पोद्दार, महेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >