बालू लदे बेकाबू ट्रक ने पहले बाइक सवार को रौंदा, फिर डीएसपी की स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

मंगलवार को बिहटा ओवरब्रिज पर हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दानापुर डीएसपी-2 की सरकारी स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गयी.

बिहटा.

मंगलवार को बिहटा ओवरब्रिज पर हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दानापुर डीएसपी-2 की सरकारी स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गयी. मृतक की पहचान मंजवा बांध, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, आरा निवासी लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति के रूप में की गयी है. हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार और बेकाबू बालू लदे ट्रक ने पहले विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया और फिर दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा की स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि स्कॉर्पियो में सवार डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा, उनके चालक और अंगरक्षक को हल्की चोटें आयी हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. हालांकि वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा बिहटा थाना होते हुए अमहरा आइआइटी थाना किसी कांड के अनुसंधान के लिए जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR PRABHAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >