श्रीअरविंद महिला कॉलेज में फाइनेंशियल प्लानिंग की दी गयी जानकारी

श्रीअरविंद महिला कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को ऑनलाइन सत्र का आयोजन हुआ.

संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को ऑनलाइन सत्र का आयोजन हुआ. इसका विषय फाइनेंशियल प्लानिंग एंड वेल्थ क्रिएशन : लक्ष्य निर्धारण से स्मार्ट निवेश और सेवानिवृत्ति तक था. यह कार्यक्रम सेबी और एसवी वेल्थ पार्टनर्स के सहयोग से छात्राओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. सत्र की मुख्य वक्ता गौरी गीत (सेबी स्मार्ट ट्रेनर) ने निवेश के विभिन्न विकल्पों जैसे इक्विटी, म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट और गोल्ड पर विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने जरूरतों और चाहतों के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए छात्राओं को कम उम्र से ही बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया. छात्राओं ने निवेश के आधुनिक तरीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में अपनी शंकाएं दूर कीं, विशेष रूप से एसआइपी और पीपीएफ के संबंध में प्रभारी प्राचार्या प्रो अंजलि प्रसाद ने कहा कि वित्तीय ज्ञान वर्तमान समय में बहुत प्रासंगिक हैं. विभागाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने इस बात पर जोर दिया कि वित्तीय साक्षरता केवल अर्थशास्त्र की छात्राओं के लिए ही नहीं, बल्कि हर महिला के लिए स्वावलंबन का आधार है. इस अवसर पर डॉ संजय कुशवाहा, गोपाल कुमार सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Juhi smita

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >