सरकार बजट की 99%राशि करेगी खर्च : सम्राट चौधरी

बिहार विधानसभा ने सोमवार को तीन लाख 21 हजार 161 करोड़ 62 लाख 71 हजार का बिहार विनियोग (संख्या-2) विधेयक 2025 को ध्वनिमत से पारित कर दिया.

विरोधी दल के नेता सहित पूरे विपक्ष ने किया वाकआउट संवाददाता,पटना बिहार विधानसभा ने सोमवार को तीन लाख 21 हजार 161 करोड़ 62 लाख 71 हजार का बिहार विनियोग (संख्या-2) विधेयक 2025 को ध्वनिमत से पारित कर दिया. विधेयक पर मतदान के समय विरोधी दल के नेता सहित पूरे विपक्ष ने सदन से वाकआउट किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में उपस्थित थे. विधेयक पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वह सदन से बजट की चाबी लेने आये हैं. उन्होंने बताया कि पिछले दो वित्तीय वर्ष में सरकार ने बजट का 98 व 97 प्रतिशत राशि खर्च किया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सरकार बजट की 98-99 प्रतिशत राशि खर्च करेगी. विधानसभा में बिहार विनियोग (संख्या-2) विधेयक 2025 पर सरकार की ओर से उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में कई काम करने हैं. उन्होंने बताया कि सरकार अरहर व मूंग जैसे दालों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने जा रही है. अब सरकार को- ऑपरेटिव, पैक्स और अन्य संस्थानों के माध्यम से दालों की खरीद भी करेगी. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अभी तक 14 डिग्री कॉलेजों की स्वीकृति दी गयी है. अब राज्य सरकार राज्य के सभी जिलों में 350 नये डिग्री कॉलेज खोलेगी. सरकार की ओर से राज्य में सब्जी उत्पादन केंद्र, हर पंचायत में गरीब कन्या विवाह मंडल और वेंडिंग जोन खलने की तैयारी में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >