मगध महिला कॉलेज की छात्राओं ने बनायी मानव शृंखला

इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ बिनय कुमार बिमल, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ श्याम देव यादव और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मधु कुमारी गुप्ता मौजूद रहीं

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर मगध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई ने मानव शृंखला का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ बिनय कुमार बिमल, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ श्याम देव यादव और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मधु कुमारी गुप्ता मौजूद रहीं. कार्यक्रम के दौरान डॉ श्याम देव यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी व्यक्ति की सही और गलत में भेद करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की क्षमता को आकार देने में महत्वपूर्ण है. 120 से अधिक छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह शृंखला सभी के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एकता, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बनी. इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं के बीच समानता, ज्ञान और प्रबोधन के मूल्यों को स्थापित करना था, जो राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की सच्ची भावना है. कार्यक्रम का समापन प्राचार्य प्रो एनपी वर्मा के संदेश के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और उन्हें शिक्षा व राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों को बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >