बीच सड़क पर घंटों चला बवाल, मामले को शांत कराने में जुटी रही पुलिस, देखिए तस्वीर..

Patna Crime News एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग कैनाल रोड चौक पर एक कार ने हवा-हवाई में टक्कर मार दी. इस हादसे में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गये हैं. सड़क दुर्घटना में मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गये और कार चालक की जमकर धुनाई कर दी.

एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग कैनाल रोड चौक पर एक कार ने हवा-हवाई में टक्कर मार दी. इस हादसे में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गये हैं. सड़क दुर्घटना में मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गये और कार चालक की जमकर धुनाई कर दी.

हादसे के बाद घंटों बवाल मचा रहा. फिर जब बवाल और बढ़ने लगा तो दो ट्रैफिक पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. हालांकि इस सड़क दुर्घटना मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गयी है.

शांत कराने में जुटी रही ट्रैफिक पुलिस

सड़क दुर्घटना के बाद जब मारपीट शुरू हुई तो मौके पर कोई भी ट्रैफिक पुलिस नहीं पहुंचा. जब मामला बढ़ने लगा तो ट्रैफिक पुलिस पहुंच गया. आक्रोशित लोगों को शांत कराया. इस घटना को लेकर मौके पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >