रैगिंग करने वाले छात्रों ने कहा सीनियर के आदेश का कर रहे थे पालन

रैगिंग और मारपीट मामले में दोषियों पर कार्रवाई को लेकर एंटी रैगिंग कमेटी और डिसिप्लिनरी कमेटी की ओर से बैठक आयोजित की गयी

-रैगिंग में शामिल दो विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाया गया, 29 को दोबारा होगी बैठक

संवाददाता, पटना

बीएन कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों के साथ की गयी रैगिंग और मारपीट मामले में दोषियों पर कार्रवाई को लेकर एंटी रैगिंग कमेटी और डिसिप्लिनरी कमेटी की ओर से बैठक आयोजित की गयी. बैठक में रैगिंग करने के आरोपी छात्र हर्ष राज और अभिज्ञानम मौजूद रहे. एंटी रैगिंग कमेटी की ओर से पूछे गये सवाल में दोनों आरोपित छात्रों ने कहा कि हमें सीनियर ने रैगिंग करने के लिए कहा था. दोनों छात्रों ने पटना कॉलेज के सीनियर छात्रों के आदेश का पालन करते हुए छात्रों के साथ मारपीट करने की बात कही. हालांकि उनका नाम नहीं बताया है. बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो राज किशोर ने कहा कि हर्ष और अभिज्ञानम को अभिभावकों के साथ बुलाया गया था, लेकिन वे अपने अभिभावक के साथ नहीं पहुंचे थे. एंटी रैगिंग कमेटी की ओर से इन दोनों छात्रों से 29 अगस्त को अभिभावक के साथ दोबारा बैठक में बुलाया है. मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों छात्रों ने रैगिंग वाली घटना के दिन मौजूद तीन अन्य विद्यार्थियों की जानकारी दी है. कॉलेज के प्राचार्य प्रो राज किशोर ने कहा कि जांच जारी है दोषी छात्रों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

हर्ष राज हत्याकांड में नौ छात्रों को किया गया था निष्कासित

इससे पहले पटना विश्वविद्यालय की एंटी रैगिंग कमेटी की ओर से 27 मई 2024 को लॉ कॉलेज में मारपीट के दौरान बीएन कॉलेज के फंक्शनल इंग्लिश विभाग के छात्र हर्ष राज की हत्या के मामले में नौ छात्रों को कॉलेज से निष्कासित किया था. इस मामले में पटना कॉलेज मनोविज्ञान विभाग के शिवम कुमार, अर्थ शास्त्र विभाग के आर्यन कुमार, समाजशास्त्र विभाग के मोहित कुमार, उदय कुमार, भूगोल विभाग के प्रिय रंजन, बीएमसी के छात्र आदित्य राज, इतिहास विभाग के अमन कुमार, राजनीतिशास्त्र विभाग के प्रकृति आनंद, मनोविज्ञान विभाग के राहुल कुमार को निष्कासित किया था.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >