ब्रदर सीरील स्मारक इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर जॉनसन और उप प्रधानाचार्य ब्रदर आरोग्यम मौजूद रहे.

संवाददाता, पटना

स्पोर्ट्स के प्रति युवा खिलाड़ियों को जागरूक करने के उद्देश्य से दो दिवसीय ब्रदर सीरील स्मारक इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष सुशील कुमार, विशिष्ट अतिथि यूको बैंक के डिप्टी जेनरल मैनेजर मोतीलाल भनोत ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर जॉनसन और उप प्रधानाचार्य ब्रदर आरोग्यम मौजूद रहे. बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं. इसमें संत माइकल हाइस्कूल, नोट्रेडेम एकेडमी, संत जेवियर्स हाइस्कूल समेत अन्य स्कूल की टीमें भाग ले रही हैं. स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर जॉनसन ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, शांति, सद्भावना व भाईचारे की भावना विकसित करना है. प्रतियोगिता के पहले दिन अलग-अलग स्कूलों की टीम ने खेल के जरिये अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 16 नवंबर को खेला जायेगा.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >