मुजफ्फरपुर और दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, राजधानी जाने के लिए मिल रहा कंफर्म टिकट

Train News: बिहार से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है, जिससे यात्रियों को वेटिंग और जनरल बोगी में धक्के खाने की स्थिति बन रही है. जिसे देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. अगर आप दिल्ली जाने के लिए सोंच रहे है तो इस ट्रेन में कंफर्म टिकट मिल रहा है.

Train News: मुजफ्फरपुर से आनंद विहार और दरभंगा से दिल्ली के लिए एक-एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलेगी. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत गाड़ी संख्या 05219-05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल हाजीपुर-पाटलिपुत्र -डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते चलेगी.

प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से चलेगी

गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 24 मई से 19 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से 13.30 बजे खुलकर 14.30 बजे हाजीपुर, 15.40 बजे पाटलिपुत्र, 19.15 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 10.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 25 मई से 20 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.50 बजे डीडीयू, 06.45 बजे पाटलिपुत्र, 07.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 09.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

सप्ताह में दो दिन दरभंगा से दिल्ली स्पेशल

गाड़ी संख्या 04072-04071 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली स्पेशल, समस्तीपुर-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-लखनऊ के रास्ते चलेगी. गाड़ी संख्या 04072 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 19 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को दिल्ली से 11.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.40 बजे हाजीपुर, 09.40 बजे मुजफ्फरपुर, 11.10 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 13.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04071 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल 20 मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को दरभंगा से 15.00 बजे खुलकर 16.30 बजे समस्तीपुर, 18.30 मुजफ्फरपुर, 19.25 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 18.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

Also Raed: Bihar Crime: बेटी से शादी नहीं करवायी तो सनकी आशिक ने पिता को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही पहुंचा थाने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >