सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र हाइस्कूल का पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन आज

सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र हाइस्कूल के पूर्ववर्ती छात्र रविवार को आयोजित होने वाले एलुमिनाइ मीट में शामिल होंगे

संवाददाता, पटना

सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र हाइस्कूल के पूर्ववर्ती छात्र रविवार को आयोजित होने वाले एलुमिनाइ मीट में शामिल होंगे. पाटलिपुत्र एलुमिनाइ एसोसिएशन द्वारा रविवार को लेडी स्टीफेंसन हॉल में पूर्ववर्ती छात्रों का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित होगा. इसमें देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी पहुंचेंगे. समारोह में एक हजार पूर्ववर्ती छात्र के परिवार के साथ शामिल होंगे. समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे 1966 बैच के छात्र रहे व रुबन ग्रुप ऑफ हाॅस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सत्यजीत कुमार सिंह, सीआइआइ बिहार स्टेट काउंसिल के चेयरमैन होंगे. इसकी जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कश्यप, उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, सचिव तेजेश्वर कुमार, संयुक्त सचिव राकेश अरुण एवं विशाल कुमार तथा कोषाध्यक्ष राजीव रंजन एवं सुमित कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >