राष्ट्रीय कुश्ती फेडरेशन कप में बिहार के शुभम ने जीता कांस्य

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती फेडरेशन कप सीनियर चैंपियनशिप में शुक्रवार को बिहार के कैमूर जिला निवासी शुभम कुमार यादव ने ग्रीको रोमन के 97 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया़

पटना़ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती फेडरेशन कप सीनियर चैंपियनशिप में शुक्रवार को बिहार के कैमूर जिला निवासी शुभम कुमार यादव ने ग्रीको रोमन के 97 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया़ शुभम ने कर्नाटक के पहलवान को 8-0 अंकों से हराकर कांस्य पदक हासिल किया़ कांस्य पदक जीतने पर शुभम को बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन, बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बधाई दी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >