मेनोपॉज होने पर लें चिकित्सकीय परामर्श

Patna News : विश्व मेनोपॉज दिवस पर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीएसएम व महिला प्रसूति विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन एमसीएच भवन स्थित प्रसूति विभाग परिसर में किया गया.

पटना सिटी. विश्व मेनोपॉज दिवस पर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीएसएम व महिला प्रसूति विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन एमसीएच भवन स्थित प्रसूति विभाग परिसर में किया गया. उद्घाटन करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रो उषा कुमारी ने बताया कि महिलाओं में निश्चित आयु के बीच मेनोपॉज अर्थात रजोनिवृत्ति होती है. इसके बाद महिलाओं में मांसपेशियो, जोड़ों में दर्द और दिल की बीमारी होती है. उक्त रक्तचाप की संभावना बनी रहती है. इसके लिए उन्हें महिला चिकित्सक से मिलना चाहिए, ताकि उसका निदान हो सके. इसके लिए जरूरी है कि लाइफ स्टाइल कैसा हो और खान-पान कैसा रखें. संचालन डॉ प्रो वीणा कुमारी सिन्हा ने किया. आयोजन में गायनी की विभागाध्यक्ष डॉ दीप्ति राय और पीएमएम की विभागाध्यक्ष डॉ अनिता सिन्हा ने कहा कि इसमें चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए. आयोजन में डॉ प्रो विनीता सिंह, डॉ प्रो इंदु कुमारी, डॉ नूतन कुमारी, डॉ अनिता पाठक, डॉ प्रतिमा प्रकाश, डॉ तृप्ति डॉ नेहा, डॉ दीपिका आदि रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >