स्कूलों में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि निपुण 3.0 के तहत स्कूलों में यह कार्य किया जायेगा

-विज्ञान मॉडल बनाने में करेंगे सहयाेग

-स्कूल, प्रखंड, जिला स्तर के बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता में होंगे शामिल

संवाददाता, पटना

जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को गणित, विज्ञान और भाषा विषय में बेहतर बनाने के लिए बच्चों को रोचक ढंग से पाठ्यक्रम को पढ़ाया जाना है. स्कूली बच्चे इन विषयों में कितने पारंगत हुए हैं, इसके लिए विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी. शिक्षा विभाग से मिले निर्देश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि निपुण 3.0 के तहत स्कूलों में यह कार्य किया जायेगा. विज्ञान प्रदर्शनी (मॉडल) प्रतियोगिता चार स्तर पर आयोजित की जायेगी. इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठवीं के बच्चे शामिल होंगे. सबसे पहले स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसके बाद प्रखंड, जिला और फिर राज्य स्तर पर आयोजित की जायेगी. राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीइआरटी) की निगरानी में आयोजित होगी. स्कूल स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में मॉडल बनाने में शिक्षक भी सहयोग करेंगे.

विज्ञान प्रतियोगिता में टीएलएम का होगा प्रयोग

कक्षा एक से पांच तक के बच्चे भाषा और गणित, कक्षा छह से आठ तक के बच्चे विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे. निपुण 3.0 विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से होगा. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ने, समझाने, अक्षरों के पहचानने, लिखने की शैली, गिनती, जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसी समझ विकसित करना है. इसके साथ ही बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और पढ़ाई में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >