Patna Crime News : मसौढ़ी के नदौल ओपी क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रेवं मुसहरी में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. मामले में प्रधानाध्यापक श्यामानंद सिंह ने नदौल ओपी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
गेट खुला मिला, कार्यालय का ताला टूटा था
प्रधानाध्यापक के अनुसार, विद्यालय पहुंचने पर बरामदे का गेट खुला मिला. कार्यालय का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. टेबल की दराज भी टूटी हुई थी. जांच करने पर विद्यालय से दो सरकारी टैब, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और करीब 50 किलो एमडीएम का चावल समेत अन्य सामान गायब मिला.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विद्यालय पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी है.
