CM Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लोकसेवक आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ हुई बैठक खत्म हो गयी है. बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के विभागों के कामकाज की समीक्षा की. बैठक के बाद मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि आज भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक हुई है. आगे सभी मंत्रियों के साथ बैठक होगी और विभागों की समीक्षा की जाएगी.
BJP कोटे के मंत्रियों के साथ हुई बैठक
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोकसेवक आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक में अलग-अलग विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की गयी. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभागों से संबंधित कार्यों की जानकारी ली.
आगे सभी मंत्रियों के साथ होगी बैठक
बैठक खत्म होने के बाद मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक हुई है. आगे सभी मंत्रियों के साथ बैठक की जाएगी और उनके विभागों की समीक्षा की जाएगी. सरकार के स्तर पर विभागवार कामकाज को लेकर समीक्षा का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.
तेजस्वी यादव के राजभवन पैदल मार्च पर केदार गुप्ता का हमला
वहीं, राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 19 अगस्त को राजभवन तक प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर भी मंत्री केदार गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने विपक्ष और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "विपक्ष क्या और तेजस्वी यादव क्या पैदल मार्च करेंगे, जनता उनको नकार दी है."
केदार गुप्ता ने तेजस्वी यादव के प्रस्तावित मार्च को लेकर विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाया और कहा कि जनता ने उन्हें नकार दिया है.
19 अगस्त को राजभवन मार्च की तैयारी
तेजस्वी यादव की ओर से 19 अगस्त को राजभवन तक पैदल मार्च करने की घोषणा की गयी है. इसको लेकर बिहार की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. तेजस्वी यादव हाल के दिनों में सरकार के कामकाज और विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं.
विभागों के कामकाज पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मंत्रियों के साथ बैठक को सरकार के विभागीय कामकाज की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाजपा कोटे के मंत्रियों के बाद सभी मंत्रियों के साथ बैठक कर विभागों की समीक्षा किये जाने की बात सामने आयी है.
