Video: महाकुंभ भगदड़ पर भाजपा और जदयू ने जताया दुख, बताया इस वजह से हुई घटना

Mahakumbh: महाकुंभ मेले में मंगलवार-बुधवार की रात भगदड़ मच गई. जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. इस घटना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने दुख जताया है. घटना पर क्या कहा वीडियो में देखिए.

Mahakumbh: महाकुंभ मेले में मंगलवार-बुधवार की रात भगदड़ मच गई. जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना संगम तट पर हुई, जहां लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान करने के लिए जमा हुए थे. इस हृदय विदारक घटना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान आया है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस विषय को काफी गंभीरता से देख रहे हैं. प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वे चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जा रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में इस बार कमल का फूल जरूर खिलेगा. पूर्वांचल के लोगों को केजरिवल ने फर्जी कहा है. उसका बदला लोग केजरीवाल को सत्ता से बाहर कर के लेंगे.

Also Read: महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी ट्रेनों में कम नहीं हो रही तीर्थयात्रियों की भीड़, AC कोच का जनरल सा हाल

वहां भीड़ ज्यादा हो चुकी थी- विजय चौधरी

वहीं इस महाकुंभ की घटना पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि वहां भीड़ बहुत ज्यादा हो चुकी थी. पहले से ही प्रशासन के लोग इस बात से चिंतित थे. उनके तरफ से बताया जा रहा था. अलर्ट किया गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >