तेजस्वी के प्रचार के बाद भी हारी टीएमसी, अब रोहिणी आचार्या ने किया ममता का बचाव

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव में 15 साल बाद ममता बनर्जी की सत्ता चली गई है और बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है. इस हार के बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने ममता का बचाव किया है. उन्होंने इसे लोकतंत्र बचाने की जीत बताते हुए भाजपा पर चुनाव में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है.

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी हार के बाद बिहार की राजनीति से भी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने ममता बनर्जी की हार को सिर्फ चुनावी हार मानने से इनकार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जो लोग लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, उनके लिए यह हार नहीं बल्कि संघर्ष की एक बड़ी सीख और लोकतांत्रिक आवाज की जीत है.

ममता को बताया आज की झांसी की रानी

रोहिणी आचार्या ने ममता बनर्जी की तुलना झांसी की रानी से करते हुए कहा कि एक अकेली महिला नेता के खिलाफ प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, कई मुख्यमंत्रियों, सांसदों-विधायकों और बड़े चुनावी तंत्र को लगा दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी ताकत झोंकने के बाद भी भाजपा को जीत के लिए धांधली और हेराफेरी का सहारा लेना पड़ा.

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

रोहिणी ने दावा किया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों, चुनाव आयोग, सुरक्षा बलों और भारी संसाधनों का इस्तेमाल किया. उनके मुताबिक इसके बावजूद जीत आसान नहीं थी और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि यह नतीजा लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को और मजबूत करेगा.

15 साल बाद सत्ता से बाहर हुई TMC

पश्चिम Bengal में ममता बनर्जी की पार्टी को 15 साल बाद सत्ता से बाहर होना पड़ा. भाजपा ने राज्य में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 206 सीटें जीतीं. वहीं टीएमसी गठबंधन को 294 सीटों में से सिर्फ 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा. यह परिणाम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ममता अपनी सीट भी नहीं बचा सकीं

इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका खुद ममता बनर्जी को लगा. भवानीपुर सीट से उन्हें भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया. इससे पहले भी सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम में ममता को मात दे चुके हैं.

तेजस्वी ने किया था प्रचार

आरजेडी ने बंगाल चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन तेजस्वी यादव ने विपक्षी एकजुटता के तहत टीएमसी के समर्थन में कई सीटों पर प्रचार किया था. उन्होंने भवानीपुर समेत करीब एक दर्जन सीटों पर ममता के पक्ष में चुनाव प्रचार किया, लेकिन इसका फायदा टीएमसी को नहीं मिल सका.

इसे भी पढ़ें: चपारण से गया तक मौसम ने मचाई तबाही, भीषण तूफान ने बिहार में ली 20 की जान, अलर्ट जारी

विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद, सीएम ने रक्षा मंत्री से की खास बातचीत, जानें क्या है नया प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >