बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मिलीं RJD विधायक रीतलाल यादव की पत्नी, जेल में हत्या की साजिश का लगाया आरोप

Ritlal Yadav: राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उनके पति को जेल में जान से मारने की साजिश रची जा रही है और पूरा परिवार पुलिसिया टॉर्चर झेल रहा है. विधायक रीतलाल यादव इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं.

Ritlal Yadav: बिहार की सियासत उस वक्त गर्मा गई जब राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव से मिलकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनके पति को जेल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, और एक पुलिस अधिकारी उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं.

पटना स्थित विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी आवास पर पहुंचीं रिंकू देवी ने एक लिखित आवेदन सौंपते हुए बताया कि,“रात में 300 की संख्या में पुलिसकर्मी घर की दीवार फांदकर जांच के नाम पर घर में घुसते हैं. मेरे पति को विधायक होते हुए भी एकांत सेल में रखा गया है. ना उन्हें इलाज मिल रहा है, ना न्याय.” उन्होंने आशंका जताई कि अगर उन्होंने उस अधिकारी का नाम लिया तो वह और उनके बच्चों की जान को भी खतरा हो सकता है.

अनशन पर थे विधायक, अस्पताल में चल रहा है इलाज

जेल में बंद रहने के दौरान रीतलाल यादव ने अनशन शुरू कर दिया था. सोमवार शाम उन्हें JLNMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने कहा कि बीपी और शुगर लेवल काफी गिर गया था. डॉक्टरों के अनुसार, विधायक में पहले से बुलेट इंजरी है. एक्स-रे और अन्य टेस्ट किए जा रहे हैं. मानसिक स्थिति को देखते हुए मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट की राय भी ली जाएगी.

वीडियो संदेश में रिंकू देवी का भावुक आरोप

जब जेल में रीतलाल यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी उसके बाद उनकी पत्नी रिंकू देवी ने एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया. उन्होंने कहा, “मेरे पति को जान से मारने की साजिश रची जा रही है. उन्हें जेल में बंद कर टॉर्चर किया जा रहा है. पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है.”

क्या है मामला?

17 अप्रैल 2025 को रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था. उन पर बिल्डर कुमार गौरव से 50 लाख की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है. खगौल थाना में FIR दर्ज होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

सियासी मोर्चे पर गहराता जा रहा है मामला

अब जब विधायक की पत्नी खुद विधानसभा अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगा रही हैं, यह मामला सियासी और कानूनी दोनों मोर्चों पर गहराता जा रहा है. विपक्षी दल सरकार पर पुलिसिया दमन का आरोप लगा सकते हैं, जबकि प्रशासन के लिए यह एक संवेदनशील चुनौती बन चुका है.

Also Read: नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए खोला विकास का पिटारा, इंटर्नशिप से लेकर गुरु-शिष्य योजना तक कई सौगातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >