Ramayana Yatra Train: बिहार में इस खास जगह पहुंचेगी रामायण यात्रा ट्रेन, अयोध्या से रामेश्वरम तक के होंगे दर्शन

Ramayana Yatra Train: रेलवे की ओर से जल्द ही रामायण यात्रा टूर पैकेज की शुरूआत होने वाली है. इसके जरिये लोगों को अयोध्या से रामेश्वरम तक श्रीराम से जुड़े तमाम स्थलों को देखने का सुनहरा मौका मिलेगा. इस बीच यह ट्रेन बिहार के सीतामढ़ी भी पहुंचेगी.

Ramayana Yatra Train: भारतीय रेल ने श्रीराम के भक्तों को एक खास खुशखबरी दी है. श्रीराम से जुड़े तमाम स्थलों का दर्शन रामायण यात्रा ट्रेन के जरिये कराया जाएगा. इसकी शुरूआत इसी महीने यानी कि 25 जुलाई से होगी. रामायण यात्रा ट्रेन का संचालन अयोध्या से रामेश्वरम तक किया जाएगा. खास बात यह है कि, रामायण यात्रा टूर पैकेज में बिहार के सीतामढ़ी को भी शमिल किया गया है. जानकारी के मुताबिक, रामायण यात्रा टूर पैकेज में राम जानकी मंदिर और पुनौरा धाम को भी शामिल किया गया है. दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से इसकी शुरूआत हो जाएगी.

रामायण यात्रा ट्रेन का पहला पड़ाव होगा अयोध्या

खबर की माने तो, इस यात्रा के अंतर्गत तीर्थ यात्रियों को श्रीराम से जुड़ी जगहों जैसे कि, अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, सीतामढ़ी, जनकपुर, शृंगवेरपुर, नासिक, हम्पी से लेकर रामेश्वरम तक घूमने और श्रीराम के दर्शन का मौका मिलेगा. वहीं, यह रामायण यात्रा 16 रात और 17 दिन की होगी. ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा. इस जगह पर तीर्थ यात्रियों को राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ी देखने का अवसर मिलेगा. जिसके बाद नंदीग्राम में भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड का दर्शन कराया जाएगा.

सीतामढ़ी और बक्सर जाएगी ट्रेन

इसके बाद ट्रेन जनकपुर (नेपाल) में राम-जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड, सीतामढ़ी में जानकी मंदिर और पुनौरा धाम, बक्सर में राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर, वाराणसी में तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कराएगी. खबर की माने तो, इस दौरान गंगा आरती देखने का भी मौका मिलेगा. सुविधाओं को लेकर जानकारी सामने आई है कि, यात्रा के दौरान ट्रेन में चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना भी दिया जाएगा.

Also Read: Bihar Cricket Stadium: पटना में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, टेंडर को लेकर आई बड़ी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >