Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने गुंडागर्दी का माहौल बनाने की कोशिश की, बीजेपी एमपी ने लगाए गंभीर आरोप

Rahul gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीजेपी एमपी गिरिराज सिंह ने कहा है कि संसद परिसर में उनका व्यवहार अशोभनीय था. उन्हें एक बुजुर्ग एमपी के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था.

Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर बीजेपी आरोप लगा रही है कि उन्होंने 19 दिसंबर को संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के दो एमपी के साथ धक्का-मुक्की की. इसके बाद से एनडीए के सभी नेता राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में  भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कड़ी निंदा की. उन्होंने संसद में हुई धक्का मुक्की को लेकर कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार अशोभनीय है. उन्हें इस तरह का व्यवहार अपने बुजुर्ग सांसद के साथ नहीं करना चाहिए था.

Giriraj singh bjp mp

राहुल गांधी का आचरण अराजकता से भरा था- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘अब पुलिस भी इन मामलों की गहनता से जांच करेगी. संसद में हम कभी यह नहीं देखते कि एक दूसरे से धक्का-मुक्की हो. धरने पर बैठने का अधिकार हर किसी को है. लेकिन, जिस तरह से राहुल गांधी ने बुजुर्ग सांसदों को इस कदर धक्का दिया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, वो निंदनीय है’

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी का आचरण न केवल अशोभनीय था, बल्कि पूरी तरह से अराजकता से भरा हुआ था. उन्होंने एक गुंडागर्दी का माहौल बनाने की कोशिश की. जब कोई कानून को अपने हाथ में लेता है, तो चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, याद रखें कानून से बड़ा कोई नहीं होता. यही कारण है कि राहुल गांधी के ऊपर जितने भी आरोप हैं, उन्हें कानून के हिसाब से जवाब देना होगा.’

Amit shah

अमित शाह के वीडियो पर क्या बोले बीजेपी एमपी

गिरिराज सिंह ने गृह मंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अमित शाह के वीडियो के 12 सेकंड काटकर उस पूरे वीडियो का भावार्थ बदलने की कोशिश की. यह राजनीति की कुटिल चाल है, जैसा कि हम कहते हैं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. नेहरू खानदान और कांग्रेस पार्टी ने पहले भी बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया था. उनका अपमान सिर्फ भारत रत्न देने तक सीमित नहीं था. यही नहीं, नेहरू जी ने बाबा साहेब अंबेडकर को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने उन्हें देश विरोधी बताया था.’

गिरिराज बोले- कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हराने की कोशिश की

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव में हराने की पूरी कोशिश की थी. अब, वोट बैंक की राजनीति के लिए, कांग्रेस पार्टी बाबा साहब का नाम लेकर जनता को गुमराह करना चाहती है. मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं गांव-गांव जाकर इन सब करतूतों को दिखाऊंगा, बताऊंगा, और जो भी पाप कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ किया है, उसमें जलाकर कांग्रेस पार्टी को खाक कर दूंगा.’

इसे भी पढ़ें: ‘यह कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है’, चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >