Punaura Dham Sitamarhi: माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 9 सदस्यों की समिति गठित, 1000 करोड़ होंगे खर्च, जानिए अन्य अपडेट

Punaura Dham Sitamarhi: पुनौराधाम को विकसित करने की कवायद तेज हो गई है. माता जानकी मंदिर का निर्माण किया जायेगा, जिसमें 1000 करोड़ खर्च होंगे. इसके लिए अब 9 सदस्यीय समिति गठित की गई है. इसके साथ ही अन्य तैयारियां भी की जा रही है.

Punaura Dham Sitamarhi: सीतामढ़ी में पुनौराधाम को विकसित करने को लेकर सरकार एक्टिव हो गई है. पिछले दिनों ही खबर सामने आई थी कि, अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही मंदिर से जुड़ा डिजाइन शेयर किया था. इस बीच अब कई तरह के अपडेट भी मंदिर के निर्माण से जुड़े सामने आ रहे हैं. बता दें कि, पूरे मंदिर के निर्माण में करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके साथ ही मंदिर के डिजाइन कंसल्टेंट के रूप में नोएडा की कंपनी मेसर्स डिजाइन एसोसिएटस इनकॉरपोरेटेडस का चयन किया गया है.

9 सदस्यीय समिति का गठन

खबर की माने तो, एजेंसी की ओर से क्षेत्र के विकास को लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जा सकता है और उसे सरकार के सामने पेश भी किये जाने की संभावना है. विभाग की माने तो, श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का गठन हो जाने के बाद मां जानकी मंदिर के निर्माण कार्य में तेजी आएगी. अब तक में खबर सामने आई है कि, न्यास समिति के अध्यक्ष बिहार के मुख्य सचिव और उपाध्यक्ष विकास आयुक्त बनाए गए हैं. इतना ही नहीं, इन दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में ही 9 सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है. जो मंदिर के निर्माण से जुड़े हर कार्य का ख्याल रखेगी.

भूमि अधिग्रहण का काम जारी

जानकारी के मुताबिक, 9 सदस्यीय समिति एक्टिव हो गई है. माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए मंदिर परिसर में बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के नियंत्रण में स्थित 17 एकड़ भूमि पहले से ही है. लेकिन, इस स्थल के पूरी तरह से विकास के लिए अब भी करीब 50 एकड़ अतिरिक्त जमीन की जरूरत है. जिसे लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि, जल्द ही भूमि अधिग्रहण कर लिया जायेगा.

भूमि अधिग्रहण के लिए 120 करोड़ जारी

विभाग की माने तो, भूमि अर्जित करने के लिए 120 करोड़ रुपये पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं. दरअसल, माता जानकी मंदिर को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि, एक बार में हजारों श्रद्धालु पूजा कर सकेंगे. मंदिर में पार्किंग, धर्मशाला के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी अन्य सुविधाओं की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी. बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों मंदिर का डिजाइन साझा कर खुशी जाहिर की थी. तो वहीं, अब निर्माण कार्य भी तेज हो गया है.

Also Read: Nitish Kumar Son: मुख्यमंत्री के बेटे सोशल मीडिया पर छा गए, निशांत कुमार ने डीएम के छुए पांव, खूब हो रही तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >