पीयू : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच विषय पर कार्यशाला भी आयोजित की गयी.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच विषय पर कार्यशाला भी आयोजित की गयी. इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शिव सागर प्रसाद ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता प्रो (डॉ) यशवंत कुमार, मनोविज्ञान विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा का स्वागत पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर किया. मुख्य वक्ता प्रो कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित व उपलब्ध विभिन्न आंकड़ों को प्रस्तुत करते हुए मनोवैज्ञानिकों की बढ़ती आवश्यकता को रेखांकित किया. इसके साथ ही कोरोना काल से बहुतायत स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण के लिए सरकारी व गैर सरकारी सेवाओं का वर्णन किया. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को कैसे अच्छा करें तथा योग की क्या भूमिका है, इस पर विस्तृत चर्चा की. इस अवसर पर छात्र राजा कुमार व छात्रा स्वाति कुमारी के सहयोग से विभिन्न योग क्रियाओं, आसन को प्रदर्शित किया गया. योगाभ्यास के बाद विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को विभागाध्यक्ष डॉ शिव सागर प्रसाद व मुख्य अतिथि प्रो यशवंत कुमार ने प्रमाणपत्र प्रदान किया, जिसमें सेमेस्टर-1 में प्रथम स्थान नंदिनी सिंह, द्वितीय स्थान सपना कुमारी और रहिमीन हैदर व तृतीय स्थान अंजलि पाठक व श्रेया कुमारी ने हासिल किया. जबकि सेमेस्टर-3 में प्रथम स्थान नित्या बंसल, द्वितीय स्थान ओनम भारती व तृतीय स्थान शगुन कुमारी, कौशल कुमार व सोनू कुमार ने प्राप्त किया. कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षक डॉ श्रुति नारायण, डॉ रानी रंजन साह, डॉ संतोष कुमार, डॉ निरूपा लक्ष्मी, डॉ संजीव कुमार गुप्ता, सभी कर्मचारीगण सुमन कुमार सिन्हा, अजय राउत, राजू कुमार, स्नातकोत्तर सेमेस्टर-1 व 3 के सभी विद्यार्थी व पूर्ववर्ती छात्र भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >