पीयू : सौम्या प्रकाश माइ भारत एनएसएस अवार्ड से सम्मानित

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर और पूर्व-गणतंत्र दिवस परेड में उनके टीम लीडर रहे डॉ अविनाश कुमार ने सौम्या प्रकाश को इस जीत पर बधाई दी.

संवाददाता, पटना

पटना वीमेंस कॉलेज से स्नातक और वाणिज्य महाविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वालीं सौम्या प्रकाश को भारत सरकार की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए माइ भारत-एनएसएस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह, डीन प्रो अनिल कुमार और कार्यक्रम समन्वयक और वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुहेली मेहता ने बधाई दी है. सौम्या प्रकाश ने एनएसएस में शामिल होने के बाद से ही पटना वीमेंस कॉलेज में हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी सामाजिक कार्यों में सहभागिता और बेहतर नेतृत्व प्रदान किया. राष्ट्रीय एकीकरण शिविर और पूर्व-गणतंत्र दिवस परेड में उनके टीम लीडर रहे डॉ अविनाश कुमार ने सौम्या प्रकाश को इस जीत पर बधाई दी. उन्होंने बताया कि सौम्या शुरू से ही व्यवहारकुशल और अनुशासित स्वयंसेविका रही है. स्वच्छता का कोई कार्यक्रम रहा हो या किसी तरह की सांस्कृतिक गतिविधि रही हो, सौम्या ने हर गतिविधि में बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि यह सौम्या की कठिन मेहनत और समर्पण का ही प्रतिफल है कि बिहार राज्य की ओर से दावेदारी के बाद उन्हें इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए चुना गया. पूर्व प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अमृता, डॉ प्रेम कुमार पूर्व वरीय स्वयंसेविका सह जनरल सेक्रेटरी के साथ ही अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >