सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक सीखेंगे मैनेजमेंट के गुर

इस आवासीय प्रशिक्षण में सभी चयनित प्रधानाध्यापकों का अलग-अलग तिथि में शामिल होना अनिवार्य है

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के लिए मंगलवार से छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र शुरू किया जायेगा. इस आवासीय प्रशिक्षण में सभी चयनित प्रधानाध्यापकों का अलग-अलग तिथि में शामिल होना अनिवार्य है. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के 660 प्रधानाध्यापक शामिल होंगे. इन सभी प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण बीएनआर कॉलेज, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, महेंद्रू और मसौढ़ी व डायट, बिक्रम में आयोजित किया जायेगा. प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण 16 से 20 सितंबर तक दिया जायेगा. प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापकों को स्कूल प्रबंधन के गुर सिखाये जायेंगे. इसमें यह बताया जायेगा कि वे स्कूलों का प्रबंधन कैसे करें. विद्यालय शिक्षा समिति, स्कूल के शिक्षक और अभिभावकों से कैसे समन्वय स्थापित किया जाये, इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जायेगी. इसके साथ ही शिक्षा विभाग से मिली राशि का प्रयोग कैसे और कहां करना है और एकाउंट डिटेल किस तरह से करना है, इसकी जानकारी दी जायेगी.

बच्चों को प्रशिक्षित करने पर रहेगा विशेष जोर

विशेष प्रशिक्षण सत्र में मैनेजमेंट का गुर सिखाने के साथ ही स्कूलों में बच्चों को प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जायेगा, ताकि बच्चे पाठ्यक्रम में दिये गये सिद्धांतों को आसानी से समझ सकें. प्रतिदिन पढ़ाये गये विषय को डायरी मेंटेन करना अनिवार्य है. कक्षा में कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जायेंगी. प्रशिक्षण शिविर में प्रधानाध्यापकों को यह बताया जायेगा कि इन सभी बिंदुओं पर वे कैसे खरे उतरेंगे. शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल को दिये गये एफएलएन और टीएलएएम किट का प्रयोग कक्षाओं में करना अनिवार्य है. शिविर में बच्चों को दिये गये किट को प्रयोग हर दिन हो और किस तरह से इसका प्रयोग किया जाये, छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रधानाध्यापकों को इसकी भी जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >