वैशाली में एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात शूटर प्रिंस, 28 मामलों में था आरोपी

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में पुलिस ने 2 लाख के इनामी शार्प शूटर प्रिंस को एनकाउंटर में मार गिराया है. PMCH से फरार होने के बाद प्रिंस एक घर में छिपा था. पुलिस ने जब उसे घेरने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. प्रिंस पर सिपाही की हत्या समेत 28 संगीन मामले दर्ज थे.

Bihar Crime News: पीएमसीएच से फरार दो लाख रुपये के इनामी अपराधी प्रिंस उर्फ अभिषेक को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. इस कार्रवाई में उसका एक साथी घायल हालत में गिरफ्तार किया गया है. प्रिंस पर हाजीपुर कोर्ट में एक पुलिस जवान की हत्या समेत कुल 28 आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप था. पुलिस के अनुसार प्रिंस को कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह का शार्प शूटर माना जाता था. वह वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के हसना गांव का रहने वाला था. 300 किलों सोना लूट मामले का मास्टरमाइंड भी प्रिंस था. सरकार ने उसके सिर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

इलाज के लिए पीएमसीएच में कराया गया था भर्ती

कुछ समय पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा था. बीमारी के कारण उसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस वैशाली जिले में एक मकान में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके की घेराबंदी की गई. जैसे ही पुलिस टीम उस मकान के पास पहुंची, प्रिंस ने पुलिस पर गोली चला दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. इसमें प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया.

वैशाली के पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान जिस पिस्टल से फायरिंग की गई थी, उसे जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार साथी के पास से भी हथियार बरामद हुआ है. उसके खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि प्रिंस के मारे जाने से इलाके में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी.

इसे भी पढ़ें: खेल रहे थे बच्चे, मौत बनकर दीवार चीरते हुए कमरे में घुसी बस, गोपालगंज में कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >