पीपीयू : प्रो अबू बकर रिजवी बने पीपीयू के कुलसचिव

इनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना राजभवन ने जारी कर दी है.

संवाददाता, पटना

राजभवन ने टीपीएस काॅलेज के उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अबू बकर रिजवी को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) का नया कुलसचिव नियुक्त किया है. इनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना राजभवन ने जारी कर दी है. इस पद पर पहले से कार्यरत प्रो एनके झा ने राजभवन को पत्र लिख कर विरमित करने का आग्रह किया था. प्रो अबू बकर रिजवी उर्दू के प्रसिद्ध साहित्यकार और कवि हैं. इनकी आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और इनके आलेख देश विदेश की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं. प्रो रिजवी सोमवार को कुलसचिव का पदभार ग्रहण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >