पीएम मोदी ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, हरिवंश को फिर मौका मिलने पर भी दी शुभकामनाएं

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेकर नई सियासी पारी की शुरुआत कर दी है. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके अनुभव और योगदान की सराहना की. पीएम ने हरिवंश नारायण सिंह को भी बधाई दी.

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेकर नई सियासी पारी की शुरुआत कर दी. उन्हें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के अनुभव की भी सराहना की.

नई भूमिका में नीतीश

राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार का राष्ट्रीय राजनीति में रोल और मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं. लंबे समय से बिहार की राजनीति का चेहरा रहे नीतीश अब संसद में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनके इस्तीफे के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन तय है, जिससे सियासी समीकरण भी बदल सकते हैं.

PM मोदी ने दी बधाई, अनुभव की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य बनने पर बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की हर ओर सराहना होती है. पीएम ने कहा कि बिहार के विकास में उनका योगदान अमिट है और संसद में उनका अनुभव निश्चित रूप से सदन की गरिमा को और बढ़ाएगा.

हरिवंश को भी मिला नया मौका

इसी के साथ जदयू से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हरिवंश को राष्ट्रपति द्वारा फिर से मनोनीत किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भी बधाई देते हुए कहा कि हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने अपने विचारों और अनुभव से राज्यसभा की कार्यवाही को समृद्ध किया है. अब उन्हें एक बार फिर छह वर्षों के लिए सदन में सेवा का अवसर मिलेगा.

नीतीश के नाम जुड़ा बड़ा रिकॉर्ड

नीतीश कुमार अब उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने विधायक, विधान पार्षद (MLC), लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद चारों पदों पर कार्य किया है. यह अपने आप में एक बड़ा राजनीतिक रिकॉर्ड माना जा रहा है. खुद नीतीश कुमार भी पहले कह चुके हैं कि राज्यसभा सदस्य बनना उनका सपना था, जो अब पूरा हो गया है.

Also Read: पटना में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर बड़ा एक्शन, डीएम का सख्त आदेश- अब नहीं चलेगी लूट, होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >