PHOTOS: महावीर मंदिर से इस्कॉन तक: पटना के इन 5 मंदिरों में उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़

1 / 6
PHOTOS: महावीर मंदिर से इस्कॉन तक: पटना के इन 5 मंदिरों में उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़
फुल स्क्रीन में देखें

पटना महावीर मंदिर की तस्वीर

बिहार की राजधानी पटना प्राचीन काल से ही आस्था और संस्कृति का बड़ा केंद्र रही है. यहां कई ऐसे ऐतिहासिक और चमत्कारी मंदिर हैं, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु मन्नतें लेकर आते हैं. आइए जानते हैं पटना के उन 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जिनके दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूरी होती है.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

महावीर मंदिर

पटना जंक्शन पर स्थित महावीर मंदिर

यह पटना जंक्शन के पास स्थित उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में से एक है. यहां हनुमान जी की दो युग्म प्रतिमाएं हैं- एक मनोकामना पूरी करने के लिए और दूसरी कष्टों को हरने के लिए. यहां मिलने वाला विशेष नैवेद्यम लड्डू प्रसाद पूरे देश में प्रसिद्ध है. मंगलवार और शनिवार को इस मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बड़ी पटन देवी मंदिर

बड़ी पटन देवी मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

पटना सिटी में स्थित यह मंदिर माता के 51 शक्तिपीठों में से एक अत्यंत पवित्र स्थल है. मान्यता है कि यहां सती का दाहिना जांघ गिरा था. गर्भगृह में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की काले पत्थर की प्राचीन मूर्तियां स्थापित हैं. माना जाता है कि 'पटना' नाम इन्हीं के नाम से पड़ा है.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

छोटी पटन देवी में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

छोटी पटन देवी मंदिर

पटना सिटी के चौक क्षेत्र में स्थित छोटी पटन देवी मंदिर को शहर की नगर रक्षिका माना जाता है. इस मंदिर में माता दुर्गा के विभिन्न रूपों के साथ भगवान गणेश, विष्णु और सूर्य देव की मूर्तियां स्थापित हैं. बड़ी पटन देवी की तरह ही इस मंदिर का धार्मिक महत्व और मान्यताएं भी बहुत गहरी हैं.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पटना की मां शीतला मंदिर का इतिहास 2500 वर्ष पुराना है

अगमकुआं के पास स्थित है शीतला माता मंदिर

शीतला माता मंदिर का मंदिर गुलजारबाग के ऐतिहासिक अगमकुआं के पास स्थित है. यहां शीतला माता की पूजा-अर्चना मुख्य रूप से की जाती है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहां के कुएं का पानी बेहद पवित्र है. लोग चेचक (स्मॉलपॉक्स), त्वचा रोगों और अन्य शारीरिक कष्टों से मुक्ति के लिए माता के दर्शन करने आते हैं.

7 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पटना के इस्कॉन मंदिर की खासियत इसकी बनावट है

इस्कॉन मंदिर

बुद्ध मार्ग पर स्थित श्री कृष्ण प्राण मंदिर (इस्कॉन) पटना का एक आधुनिक और भव्य आध्यात्मिक केंद्र है. सफ़ेद संगमरमर से बने इस विशाल मंदिर की वास्तुकला बेहद आकर्षक है. यहां भगवान राधा-कृष्ण की मनमोहक मूर्तियां हैं. मंदिर का शांत वातावरण और शाम की महाआरती भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >