Petrol-Diesel Price: त्योहारों के बीच बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा! जानें क्या है आपके शहर का रेट?

Petrol-diesel Price Today: बिहार में आज 20 अक्टूबर यानी रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कुछ खासा बदलाव नहीं हुआ है. आज बिहार में पेट्रोल का दाम 106.87 रुपये और डीजल की कीमत 93.61 रुपये है.

Petrol-diesel Price Today: बिहार में आज 20 अक्टूबर यानी रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कुछ खासा बदलाव नहीं हुआ है. आज बिहार में पेट्रोल का दाम 106.87 रुपये और डीजल की कीमत 93.61 रुपये है. राजधानी पटना की बात करें तो यहां आज पेट्रोल की कीमत 106.06 रुपये और डीजल का दाम 92.87 रुपये है.

जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

सिवान-106.62 रुपये, पूर्णिया-106.63 रुपये, वैशाली -105.25 रुपये, औरंगाबाद-106.62 रुपये, गया-106.25 रुपये, दरभंगा-105.99 रुपये, मुजफ्फरपुर -105.93 रुपये, भागलपुर-105.62, किशनगंज-107.30 रुपये, मधुबनी-106.54, भोजपुर-105.54 रुपये, समस्तीपुर-105.51 रुपये, बांका-106.28 रुपये.

जानें डीजल का दाम

गया-93.05 रुपये, दरभंगा-92.78, मुजफ्फरपुर -92.72 रुपये, भागलपुर-92.44, किशनगंज-94.00 रुपये, मधुबनी-93.30 रुपये, भोजपुर-92.38 रुपये, समस्तीपुर-92.34 रुपये, सिवान-93.39 रुपये, पूर्णिया-93.38 रुपये, वैशाली -92.11 रुपये, औरंगाबाद-93.39 रुपये, बांका-93.05 रुपये.

Also Read: पटना की ऑटो में बैठने से पहले देख लें ये नंबर, नहीं तो हो जाएगी जेब खाली, लिफ्टर गैंग सक्रिय

कैसे तय होती है Petrol-Diesel की कीमत?

देशभर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, एंट्री टैक्स और राज्यों में वैट की दरें जोड़ने के बात तय होती हैं. बता दें कि राज्य सरकारें तेल की कीमतों पर अलग अलग वैट लगाती हैं, इस वजह से सभी राज्यों में तेल (पेट्रोल और डीजल) की कीमतें अलग-अलग होती हैं.

जानें तेल पर कौन-कौन सा टैक्स लगता है?

हम जिस कीमत पर पेट्रोल और डीजल खरीदते हैं उसका आधार मूल्य यानी बेस प्राइस 48 फीसदी होता है. जिसमें एक्साइज ड्यूटी 35 फीसदी, सेल्स टैक्स 15 फीसदी और कस्टम ड्यूटी 2 फीसदी लगाई जाती है. इसमें तेल कंपनियों का कमीशन, एंट्री टैक्स, ढुलाई का खर्च भी जुड़ा हुआ होता है. इस आधार पर अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय होती है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >