पटना वीमेंस कॉलेज : दो दिवसीय गणित कार्यशाला की हुई शुरुआत

पटना वीमेंस कॉलेज के गणित विभाग द्वारा मंगलवार को दो दिवसीय एमटीटीएस ओवरचर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के गणित विभाग द्वारा मंगलवार को दो दिवसीय एमटीटीएस ओवरचर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला 28 जनवरी तक चलेगी, जिसका उद्देश्य स्नातक स्तर की छात्राओं में गणित के प्रति रुचि जगाना और बुनियादी समझ को विकसित करना है. कार्यक्रम का उद्घाटन स्वागत गीत और विज्ञान संकाय की डीन डॉ शोभा श्रीवास्तव की ओर से मुख्य वक्ताओं के स्वागत के साथ हुआ. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना विश्वविद्यालय के गणित विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो बालगंगाधर प्रसाद उपस्थित थे. उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए गणित के बुनियादी सिद्धांतों को सीखने के महत्व पर जोर दिया और बताया कि दैनिक जीवन के साथ-साथ शैक्षिक विकास में गणित की क्या भूमिका है. कार्यशाला में आइसीटी मुंबई के प्रो अजीत कुमार और आइआइआइटी दिल्ली के डॉ सच्चिदानंद प्रसाद ने संसाधन व्यक्ति के रूप में शिरकत की. आज के सत्रों में प्रो अजीत कुमार और डॉ सच्चिदानंद प्रसाद ने पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से आये विद्यार्थियों को रियल एनालिसिस के जटिल विषयों को बेहद सरल और रोचक तरीके से समझाया. कार्यक्रम का समन्वय गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Juhi smita

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >