पटना वीमेंस कॉलेज-नये सत्र में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

पटना वीमेंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है

-नये सत्र के लिए आवेदन के लिए फॉर्म लिंक हुआ जारी संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है. इच्छुक छात्राएं कॉलेज के वेबसाइट पर जारी फॉर्म लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च है. आवेदन शुल्क सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए 1500 रुपया और एमए होम साइंस के लिए 800 रुपया तय किया गया है. इस बार नामांकन की प्रक्रिया मेरिट सूची, प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी. खासकर बीसीए, बीबीए, एमसीए, बीकॉम (अकाउंटिंग एंड फाइनेंस व प्रोफेशनल टैक्सेशन), और बीएससी (एआइ व डेटा साइंस) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किये जाएंगे. वहीं एमएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और एमए अंग्रेजी के लिए 30 मई को ऑफलाइन इंटरव्यू निर्धारित किया गया है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार एमएससी. फिजिक्स, एमए के विभिन्न विषयों जैसे इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, एप्लाइड साइकोलॉजी, होम साइंस और सोशल वर्क के साथ सभी पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बिना किसी प्रवेश परीक्षा के सीधे नामांकन लिया जायेगा. विभिन्न संकायों के लिए पहली मेरिट सूची 26 मई से 1 जून के बीच जारी की जायेगी. सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 5 प्रतिशत की छूट दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >