पटना वीमेंस कॉलेज : अगले साल 24 फरवरी को होगा कॉलेज का चौथा कॉन्वोकेशन

यह आयोजन कॉलेज की ओर से छात्राओं के लिए पिछले तीन साल से किया जा रहा है.

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में हर साल कॉन्वोकेशन सेरेमनी का आयोजन किया जाता है. अगले साल चौथा कॉन्वोकेशन 24 फरवरी को निर्धारित किया गया है. इसमें ग्रेजुएशन, बीएड और पीजी डिप्लोमा (2025 पास आउट) छात्राएं शामिल होंगी. यह आयोजन कॉलेज की ओर से छात्राओं के लिए पिछले तीन साल से किया जा रहा है. वहीं कॉलेज प्रशासन ने बताया कि अभी कॉन्वोकेशन को लेकर दिसंबर के आखिर में या फिर जनवरी के पहले हफ्ते में रजिस्ट्रेशन लिंक जारी होगा. अगर कॉन्वोकेशन के तारीख को लेकर बदलाव होता है, तो इसकी भी जानकारी कॉलेज की ओर से नोटिस के जरिये जारी होगी. इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2017-2018 और 2018-2019 के स्नातक कला और विज्ञान प्रथम वर्ष के सभी पूर्ववर्ती छात्राओं के लिए नोटिस जारी किया गया है. इसमें पटना विश्वविद्यालय द्वारा मानक फीस की राशि महाविद्यालय को प्राप्त हुई है. ऐसे में कला और विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष की पूर्ववर्ती छात्राओं जिनका शैक्षणिक सत्र 2017-2018 और 2018-2019 है, उन्हें फीस प्राप्ति के लिए आवेदन महाविद्यालय कार्यालय में जमा करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >